उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की त्वरित तलाश एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरोद आकांक्षा के मार्गदर्शन में थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा सराहनीय कार्रवाई की गई।
*🔹घटना का विस्तृत विवरण —*
दिनांक 31.01.2026 को थाना भाटपचलाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरसोद कला निवासी फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दोपहर के समय मंडी प्रांगण खरसोद कला में खेलने हेतु गई थी, जो लगभग दोपहर 02:00 बजे वहां से अचानक लापता हो गई है। परिजनों द्वारा स्वयं स्तर पर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई, किंतु बालिका का कहीं कोई पता नहीं चला।
*🔹पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई —*
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र चौधरी द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम द्वारा मंडी प्रांगण, रहवासी क्षेत्रों, संभावित मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास की गलियों में सूझ-बूझ एवं सतर्कता के साथ तलाश की गई। साथ ही स्थानीय नागरिकों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।
*🔹सफलता एवं परिणाम —*
लगातार की गई तलाश के दौरान नाबालिग बालिका को ग्राम खरसोद कला से सकुशल अवस्था में दस्तयाब किया गया । बालिका को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिवारजनों द्वारा राहत की सांस लेते हुए पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
*🔹पुलिस की अपील —*
उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने नाबालिग बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपात स्थिति में बिना विलंब किए डायल 112 अथवा नजदीकी थाना को सूचना दें।