उज्जैन, विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उज्जैन मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला तम्बाकू नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेन्या, ओरल सर्जन डॉ हसन खान, अस्पताल प्रबंधक श्रीमती हिमांगी चौहान और अन्य स्टॉफ उपस्थिति थे।
विश्व कैंसर दिवस का प्रमुख उद्देश्य कैंसर रोग के प्रति जागरूकता एवं इसके बचाव व सावधानी के बारे मे आमजन को अवगत कराना है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा बताया कि हमारे शरीर में लगभग 3 खरब कोशिकाएं होती है, नियमित रूप से शरीर के अंदर कुछ कोशिकाएं नई बनती है उतनी ही पुरानी कोशिकाएं स्वतः नष्ट हो जाती है यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कैंसर रोग में यह संतुलन बिगड़ जाता है व कोशिकाओं की बेलगाम बढ़ोतरी होती है। कैंसर कई प्रकार का होता है जैसे ब्लड कैंसर, मुंह का कैंसर, लीवर कैंसर, सरवाईक कैंसर, आहार नली का कैंसर, ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर आदि।
*कैंसर के लक्षण*
शरीर के किसी भी अंग में घाव या नासुर का हो जाना। लंबे समय से शरीर के किसी अंग में दर्द रहित गांठ या सूजन। । स्तन में गांठ का होना। मल-मूत्र, उल्टी, थूक में खून का आना। आवाज में बदलाव, निगलने में दिक्कत। तेज गति से वजन का कम होना। । कमजोरी महसूस होना, खून की कमी होना ।
*कैंसर होने के संभावित कारण*
धूम्रपान से मुंह, फेफड़े, गले, पेट, मूत्राशय का कैंसर होने की संभावना रहती है। तंबाकू, गुटखा, पान, सुपारी का सेवन से मुंह, जीभ, खाने की नली, पेट, गले, गुर्दे का कैंसर होने की संभावना रहती है। शराब के सेवन से श्वांस नली, भोजन नली व तालू का कैंसर होने की संभावना रहती है।
*कैंसर से बचाव*
धूम्रपान, तंबाकू, सूपारी, गुटखा, चूना, पान-मसाला, शराब आदि का सेवन न करें।