JCB वाहन धोखाधड़ी प्रकरण में मुख्य आरोपी गिरफ्त में, पूर्व में तीन आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार

उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भारत सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिले में लंबित अपराधों के निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी पानबिहार, थाना घट्टिया द्वारा क्राइम टीम के सहयोग से 07 माह से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण व पुलिस कार्यवाही*–

दिनांक 01.07.2025 को फरियादी रवि मालावत निवासी भीलखेड़ा थाना घट्टिया जिला उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने अपनी JCB मशीन वाहन किराये पर *शाहरुख पिता अय्युब शाह निवासी तंजीम नगर इंदौर* को दी थी। आरोपी द्वारा उक्त वाहन को किराये पर लेने के बाद धोखाधड़ीपूर्वक बेच दिया गया।

जिस पर थाना घट्टिया में अपराध क्रमांक 240/25 धारा 318(4), 316(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपीगण इब्राहीम खान निवासी धुलिया (महाराष्ट्र) , ईस खान निवासी मोहल्ला नई दिल्ली, उन्हेल व नईम खान निवासी आजाद नगर, इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से JCB वाहन क्रमांक MP-07-DA-0698 को धुलिया, महाराष्ट्र से जप्त किया गया था।

मुख्य आरोपी *शाहरुख शाह पिता अय्युब शाह उम्र 32 वर्ष निवासी 62 झालरिया कुआँ, तंजीम नगर इंदौर* घटना के बाद से फरार चल रहा था, *जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।*

लगातार पतारसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस चौकी पानबिहार व क्राइम टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*🔹सराहनीय भूमिका*–

इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा — उपनिरीक्षक करण खोवाल – थाना प्रभारी घट्टिया , उपनिरीक्षक जयंत डामोर – चौकी प्रभारी पानबिहार प्र.आर. 298 तैय्यब खान ,आर. 868 पवन शर्मा
सौनिक 113 विक्रम मकवाना

*क्राइम टीम:*– प्र.आर. 433 कुलदीप , प्र.आर. 1324 वीर सिंह ,आर. 1352 अनिल ,आर. ,1605 गुलशन ,आर. 584 मनीष यादव

*✅ निष्कर्ष*–

उज्जैन पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा अभियान आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा।