उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बडनगर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पति को आत्महत्या के लिये उकसाने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 06.02.2026 को फरियादी शिवनारायण पिता भगवानजी राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी बक्षराज फैक्ट्री बडनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई राजेश पिता भगवानजी राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी नागेश्वर धाम कॉलोनी बडनगर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर थाना बडनगर में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया तथा साक्षीगण एवं मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक राजेश की पत्नी सोनिया माली का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध प्रेम प्रसंग था, जिसकी जानकारी मृतक को हो चुकी थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
दिनांक 06.02.2026 की रात्रि को मृतक ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया, जिससे दोनों के बीच तीव्र विवाद हुआ। विवाद के दौरान पत्नी द्वारा पति को आत्महत्या करने हेतु उकसाया गया। मानसिक प्रताड़ना एवं पत्नी के अवैध संबंधों से आहत होकर राजेश द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।
विवेचना उपरांत आरोपी पत्नी सोनिया माली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 108 बीएनएस अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
*🔹गिरफ्तारी की कार्यवाही*–
दिनांक 17.02.2026 को आरोपीया सोनिया पति राजेश माली उम्र 30 वर्ष निवासी नागेश्वर धाम कॉलोनी बडनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*🔹आरोपी का नाम*–
*सोनिया पति राजेश माली उम्र 30 वर्ष निवासी नागेश्वर धाम कॉलोनी बडनगर*
*🔹सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार,
उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गरवाल,
सहायक उप निरीक्षक गोवर्धनदास बैरागी, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक महेश मोर्य, अजय चौहान, सूर्यकुमार, राकेश निनामा, महिला आरक्षक ज्योति हाडा एवं सैनिक धर्मेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
जिला उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों में संवाद एवं कानूनी सहायता का सहारा लें तथा किसी भी प्रकार की मानसिक प्रताड़ना या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।