उज्जैन, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप सिंह ने जानकारी दी कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 14,76,840 है। इसमें पुरुष मतदाता 7,47,997, महिला मतदाता 7,28,805 और थर्ड जेंडर मतदाता 38 है। इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रं. 212 नागदा-खाचरौद में पुरुष मतदाता 1,09,647, महिला मतदाता 1,06,767 और थर्ड जेंडर मतदाता 08, विधानसभा क्षेत्र क्रं.213 महिदपुर में पुरुष मतदाता 1,07,603, महिला मतदाता 1,03,053 और थर्ड जेंडर मतदाता 03, विधानसभा क्षेत्र क्रं.214 तराना में पुरुष मतदाता 92,689, महिला मतदाता 88,153 और थर्ड जेंडर मतदाता 04, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 215 घट्टिया में पुरुष मतदाता 1,11,566 महिला मतदाता 1,07,412और थर्ड जेंडर मतदाता 04, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 216 उज्जैन उत्तर में पुरुष मतदाता 1,03,574 ,महिला मतदाता 1,03,267 और थर्ड जेंडर मतदाता 09, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 217 उज्जैन दक्षिण में पुरुष मतदाता 1,20,174 ,महिला मतदाता 1,20,449 और थर्ड जेंडर मतदाता 05, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 218 बड़नगर में पुरुष मतदाता 1,02,744 ,महिला मतदाता 99,704 और थर्ड जेंडर मतदाता 05 है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं अथवा किसी प्रकार का संशोधन है, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फार्म नं 6,7,8 भरकर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।अंतिम मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर अपनी और से सभी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बधाई दी। अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां वितरण के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।