अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध थाना चिमनगंजमंडी पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना चिमनगंजमंडी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 66 लीटर अवैध/जहरीली शराब जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*🔹प्रकरण क्रमांक 01*-

दिनांक 18.02.2026 को थाना क्षेत्र में कनीपुरा रोड, पन्नाश्री होटल से आगर रोड के मध्य कच्चा रास्ता, उज्जैन पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 2 प्लास्टिक केन में भरी कुल 56 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपी:*

दीपक पिता विजेंद्र सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी 72 लक्ष्मी विहार कॉलोनी, मालीवाड़ा चौक, कुरेशी मार्केट, थाना सिहानी गेट, जिला गाजियाबाद (उ.प्र.)

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।

*🔹प्रकरण क्रमांक 02*-

थाना चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 1 प्लास्टिक केन में भरी 5 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपिया:*

बबली पति दिनेश चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चांट, थाना चांट, तहसील एवं जिला पलवल (हरियाणा)

आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 49(ए), 34 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

*🔹प्रकरण क्रमांक 03*-

दिनांक 19.02.2026 को थाना क्षेत्र जाली वाले कुएं के पास, छोटी मायापुरी, उज्जैन से आरोपी को 1 प्लास्टिक केन में भरी 5 लीटर जहरीली अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:*

कुलदीप उर्फ फुक्को उर्फ सुलेचन पिता जगदीश गोरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी 31 गांधी नगर, गली नंबर 2, हनुमान मंदिर के पास, थाना चिमनगंजमंडी, उज्जैन

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 49(ए), 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

*🔹पुलिस की अपील*
उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, परिवहन या विक्रय संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता से जनहानि जैसी गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।