जोन क्रमांक 03 के अंतर्गत भील ठाकुर समाज धर्मशाला पर कुर्की की कार्यवाही संपन्न

उज्जैन, निगमआयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में बकाया संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत नृसिंह घाट स्थित भील ठाकुर समाज धर्मशाला रुपए राशि 2,37,937 का बकाया होने पर विधिवत कार्यवाही कर धर्मशाला को सील किया गया वही कांच का घोड़ा लखेड़वाड़ी स्थित मोहम्मद इमरान खान के भवन पर संपत्तिकर बकाया 70,645 रुपए की राशि का चेक प्राप्त किया गया। जोन क्र 3 के अंतर्गत महाकाल क्षेत्र एवं जयसिंहपुरा क्षेत्र में बकाया संपत्ति कर भवन पर नोटिस चस्पा किए जाने की भी कार्यवाही की गई कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी भारत मालवीय वार्ड निरीक्षक राजेश नरवरे एवं निषाद धारकर जयंत सिंह सिसोदिया, अरविन्द टाकले, मुकेश वर्मा, प्रेम मालवीय विजय मालवीय मौजूद रहे।