उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खाचरौद आकांक्षा बैछोटे के कुशल निर्देशन में थाना खाचरौद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
*🔹घटना का विवरण*-
दिनांक 26.02.2026 को थाना खाचरौद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी। गश्त के दौरान भाटखेड़ी रोड रेलवे स्टेशन के बाहर साइड में स्थित एक बंद होटल के पास अंधेरे में दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस द्वारा शंका के आधार पर दोनों व्यक्तियों को रोककर नाम-पता पूछा गया, जिन्होंने अपने नाम –
01. गोपाल पिता हरीश पाटीदार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरिया सारंग, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
02. दिनेश पिता जगदीश पाटीदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरिया सारंग, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
बताए।
दोनों व्यक्तियों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा पाया गया। इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी महोदय को दी गई। प्राप्त निर्देशानुसार विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए तलाशी एवं जप्ती की कार्यवाही की गई।
तलाशी के दौरान –
आरोपी गोपाल पाटीदार के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा
आरोपी दिनेश पाटीदार के कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा
बरामद हुआ।
*इस प्रकार कुल 17 किलो 200 ग्राम (17.200 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹86,000/-, जप्त किया गया।* साथ ही आरोपियों के कब्जे से 02 एंड्रायड मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।
उक्त कार्यवाही के आधार पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 91/2026, धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला एवं संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
*🔹जप्त मश्रुका :*
▪️17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा
▪️02 एंड्रायड मोबाइल फोन
*कुल अनुमानित कीमत – ₹86,000/-*
*🔹सराहनीय भूमिका :*
निरीक्षक धनसिंह नलवाया ,उप निरीक्षक ईश्वर जोशी ,प्र.आर. 1277 महेन्द्र राडोदिया ,प्र.आर. 1115 यशपाल सिंह सिसोदिया ,आर. 1169 सुरेश डांगी ,आर. 702 हेमेन्द्र सिंह ,आर. 921 कृष्णा बैरागी
आर. 1972 गुलाब सिंह डामोर
आर. 1581 निर्मल सिंह तोमर
*🔹जिला उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।*