उज्जैन,होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर वर्तमान में अनेक होली स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इन ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश एवं गुजरात क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड एवं राजस्थान सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा में विशेष सुविधा मिल रही है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रतलाम मंडल से होकर स्पेशल ट्रेनें निम्नानुसार संचालित हैं–
• बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल
• बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल
• असारवा – आगरा कैंट स्पेशल
• डॉ. अंबेडकर नगर – पटना साप्ताहिक स्पेशल
• मुंबई सेंट्रल – बनारस साप्ताहिक स्पेशल / एसी स्पेशल
• मुंबई सेंट्रल – कटिहार साप्ताहिक स्पेशल
• वडोदरा – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल
• वडोदरा – मऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
• वडोदरा – खातीपुरा स्पेशल
• दादर – नई दिल्ली स्पेशल
• वलसाड – मऊ स्पेशल
• इंदौर – हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
• इंदौर – मुंबई सेंट्रल स्पेशल
• मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
• मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
• उधना – रक्सौल साप्ताहिक विशेष
• बांद्रा टर्मिनस – भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल
• मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल
• गांधीधाम – भागलपुर स्पेशल (फेरे विस्तारित)
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रतलाम मंडल क्षेत्र से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की उपलब्धता में सुविधा मिल रही है तथा नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम हुआ है। रतलाम मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे पूर्व आरक्षण के साथ यात्रा करें तथा सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा में रेलवे का सहयोग करें।