उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा नगर गैर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

उज्जैन, 08 मार्च रविवार को रंग पंचमी के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर से होते हुए गोपाल मंदिर तक निकलने वाली पारंपरिक नगर गैर का भव्य आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा किया जाएगा आयोजन की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार द्वारा निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए समय पूर्व व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए, इस दौरान सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री विश्वास पंडिया, श्री लोकेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहें!