अवैध जहरीली शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 09.03.2026 को थाना बड़नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रूनिजा की ओर से बिना नम्बर की नीले रंग की महिन्द्रा XUV 3XO कार में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब लेकर बड़नगर की ओर आ रहा है।

▪️*पुलिस कार्यवाही*
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा संदेही वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम शेर अली उर्फ शैरू पिता मैहर, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम सुराना थाना बिलपांक जिला रतलाम बताया। वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पास डैशबोर्ड के नीचे एक सफेद रंग की प्लास्टिक कैन मिली, जिसमें लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची जहरीली शराब (कीमत करीब 1500 रुपये) पाई गई। शराब में तीव्र एवं संदिग्ध गंध होने से वह जहरीली प्रतीत हुई।

▪️*आपराधिक रिकॉर्ड* –
आरोपी शेर अली उर्फ शैरू के विरुद्ध जिला रतलाम के विभिन्न थानों बिलपांक, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, माणकचौक रतलाम, नामली, स्टेशन रोड रतलाम, डीडी नगर रतलाम तथा थाना उन्हेल जिला उज्जैन में कुल 15 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

▪️*जप्त सामग्री*
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से उक्त 15 लीटर अवैध जहरीली शराब एवं बिना नम्बर की महिन्द्रा XUV 3XO कार (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️*सराहनीय भूमिका*–
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, सउनि नारायण सिंह वास्कले, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, आरक्षक हितेश हाड़ा, आरक्षक तोलाराम डोडीयार एवं सैनिक गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।