आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने किया गदापुलिया से रविशंकर नगर चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण

उज्जैन,आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार को गदापुलिया से रविशंकर नगर, जयसिंह पुरा होते हुए लालपुल ब्रिज रोड तक चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा ऑटो लेवल के माध्यम से स्वयं नाली के लेवल का परीक्षण किया गया जिसमेें नाली का लेवल सही पाया गया, निरीक्षण के दौरान चौड़ीकरण कार्य बाधक भवन को नहीं हटाए जाने पर आयुक्त द्वारा सहायक यंत्री श्री दीपक शर्मा पर नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए साथ ही सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं पाए जाने पर सम्बंधित ठेकेदार पर राशि रूपये 05.00 लाख की पेनल्टी लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य के दौरान रहवासियों द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, नालियों में गिरने वाले सीएनडी सामग्री की त्वरित रूप से सफाई करवाई जाए ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो। आपने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में आवश्यक संसाधनों को बढाते हुए गति प्रदान की जाए।
उल्लेखनीय है कि मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत रविशंकर जयसिंह पुरा होते हुए लाल ब्रिज रोड तक जिसकी लंबाई 1.35 किलोमीटर चौड़ाई 24 मीटर एवं कार्य की लागत राशि 18. 95 करोड़ है।
निरीक्षण में सहायक यंत्री श्री दीपक शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी ,कंसल्टेंट कंसल्टेड एजेंसी के ठेकेदार मौजूद रहे।