मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में तरणताल का लोकार्पण आज किया जाएगा

उज्‍जैन, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में गुरूवार 19 मार्च को शाम 06 बजे देवास रोड़ पर 8.30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित तरणताल (स्विमिंग पुल) का लोकार्पण किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है की नगर निगम द्वारा उक्‍त तरणताल पुराने तरणताल के स्‍थान पर नया बनाया गया है । इसमें अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के मानकों का विशेष ध्‍यान रखा गया है । तरणताल का कुल क्षेत्रफल 25×50 मीटर है तथा इसकी गहराई 4.5 फीट से 6.15 फीट तक रखी गई है ।

इसके साथ ही बच्‍चों के लिए वार्मअप पुल भी निर्मित किया गया है जिसकी गहराई 2.5 फीट से 3 फीट रखी गई है । तरणताल में विजिटर गैलेरी बनाई गई है । जिसमें 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था रहेगी । इसी के साथ पार्किंग, फूड कोर्ट, सि

टिंग चेयर, पार्क , आधुनिक फिल्‍टर प्‍लांट, शावर की सुविधा और वेटिंग रूम की भी सुविधा भी रहेगी । तरणताल का संचालन नगर पालिका निगम द्वारा किया जाएगा ।