उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुड़ी पड़वा चैत्र प्रतिपदा के पावन पर्व पर उज्जैन आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ यादव का उज्जैन हेलीपैड आगमन पर प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर देवड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,श्री संजय अग्रवाल,श्री रवि सोलंकी ने शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद,समाजसेवी उपस्थित रहे।
