निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 3 संचालकों के विरुद्ध मामला दर्ज

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़नगर के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संचालित अवैध वित्तीय गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.03.2026 को थाना बड़नगर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

*🔷 घटना का संक्षिप्त विवरण*-

थाना बड़नगर क्षेत्र में संचालित Sky Commodities Private Limited नामक कंपनी द्वारा आम नागरिकों को स्टॉक मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक जांच के उपरांत थाना बड़नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त कंपनी के कार्यालय पर विधिवत दबिश दी गई। जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी के संचालकगण –
*शास्वत विकल*
*श्लोक विकल*
*उबैद कुरैशी*

द्वारा सुनियोजित तरीके से आमजन को निवेश के नाम पर गुमराह कर उनसे धनराशि प्राप्त की जा रही थी, जो कि धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।

*🔷अपराध पंजीयन*-

उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़नगर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें निम्न धाराएं सम्मिलित हैं – धारा 318(1), 319(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
धारा 66-D, 72, 72-A सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम प्रकरण को विधिवत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔷मौके पर की गई कार्रवाई*-

दबिश के दौरान कंपनी कार्यालय से कुल 12 कर्मचारी (09 महिला एवं 03 पुरुष) पाए गए। पूछताछ में कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उन्हें 8,000 से 9,000 रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया था तथा उनका कार्य विभिन्न व्यक्तियों से संपर्क कर कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित करना था।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि कर्मचारियों को स्क्रिप्ट के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश हेतु तैयार कराया जाता था।

*🔷जप्त सामग्री*-

मौके से निम्नलिखित सामग्री विधिवत जप्त की गई –
09 कीपैड मोबाइल फोन
04 कॉपियां (जिनमें मोबाइल नंबर एवं अन्य विवरण दर्ज)
01 उपस्थिति रजिस्टर
02 लैपटॉप
उक्त जप्त सामग्री का परीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

*🔷पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम कार्यवाही*-

थाना बड़नगर पुलिस द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपियों द्वारा किए गए धोखाधड़ी के कुल लेन-देन एवं पीड़ितों की संख्या का भी आकलन किया जा रहा है।

साथ ही साइबर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है।

*🔹सराहनीय भूमिका*-

निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक हेमंत कटारे, चांदनी पाटीदार,सहायक उप निरीक्षक सरदार भगोरा,आरक्षक महेश मौर्या, अजय चौहान,मनोहर मोहरी,ज्योति हाडा की भूमिका

*🔷 आमजन हेतु अपील*-

उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान कंपनी/व्यक्ति द्वारा स्टॉक मार्केट में असामान्य लाभ का प्रलोभन दिए जाने पर सतर्क रहें। निवेश करने से पूर्व कंपनी की वैधता एवं विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें।