श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ब्रह्मध्वज आरोहण किया गया

उज्जैन,विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिनांक 19 मार्च 2026 हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर परंपरा अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर का ध्वज बदला गया। इस अवसर पर मंदिर के शिखर पर सूर्य चिन्ह वाला केसरिया ब्रह्म ध्वज आरोहण किया गया।
सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को ब्रह्म ध्वज उपलब्ध कराया गया।
ब्रह्म ध्वज का श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा में महंत श्री विनीत गिरी जी महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया।