उज्जैन, उज्जैन जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक श्री अशोक कुमार पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
⏺️ *घटना का संक्षिप्त विवरण*:
दिनांक 31.01.2026 को फरियादिया द्वारा थाना बड़नगर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कही ले गया है। उक्त सूचना पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏺️ *पुलिस कार्यवाही*–
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.02.2026 को अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा बालिका के साथ अनैतिक कार्य किया जाना पाया गया, जिस पर प्रकरण में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।
घटना के पश्चात आरोपी कान्हा पिता प्रकाश, उम्र 20 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी बड़नगर, फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।दिनांक 19.03.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बड़नगर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 20.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
⏺️ *सराहनीय भूमिका*:
निरीक्षक श्री अशोक कुमार पाटीदार,उनि चांदनी पाटीदार,प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर,प्रधान आरक्षक हेमराज खरे,आरक्षक कैलाश गरवाल,महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की मुख्य भूमिका रही।