उज्जैन,दिनांक 23.03.2026 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि औघोगिक क्षैत्र खाचरोद रोड़ उमरनी रेलवे फाटक के पास में दो व्यक्ति एक काले लाल रंग की डीलक्स मोटरसाईकिल लेकर खड़े है जिनके पास मोटरसाईकिल के दोनों तरफ विमल के झोले टंगे है एवं मोटरसाईकिल पर दोनों के बीच में सफेद रंग बोरा है ।
🟣 *पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही* –
मुखबिर की सूचना पर पर पुलिस ने घेराबंदी कर औघोगिक क्षैत्र खाचरोद रोड़ उमरनी रेलवे फाटक के पास से आरोपी (1) बलराम पिता शांतिलाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नावटिया, (2) धर्मेन्द्र पिता सज्जनसिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उमरना को झोले ,बोरे व मोटरसाईकिल सहित पकड़ा जो धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंड़नीय होने से आरोपीगण के कब्जे से 07 कार्टुन (पेटी) देशी प्लेन शराब कुल 63 बल्क लीटर किमती 35000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त हिरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल क्रमांक MP13EX9355 किमती 80,000 रुपये कुल किमती 1,15,000 रुपये मश्रुका जप्त किया गया है । आरोपीगण के विरुध्द थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगणों से पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपीगणों को उक्त शराब पूर्व में शराब ठेके पर काम करने वाले महेंद्र सिंह पिता कालू सिंह निवासी ग्राम बेडावनिया ने दी थी। जिस पर महेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। 03 आरोपीगणों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश कर जेल निरुद्ध किया गया है।
🟣 *प्रकरण मे जप्तशुदा मश्रुका एवं सामग्री* –
1. 07 कार्टुन (पेटी) देशी प्लेन शराब कुल 63 बल्क लीटर किमती 35000 रुपये
2.घटना में प्रयुक्त हिरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल क्रमांक MP13EX9355 किमती 80000 रुपये कुल किमती 1,15,000 रुपये।
🟣 *सराहनीय कार्य*–
थाना प्रभारी बिरलाग्राम उनि.जितेन्द्र पाटीदार, सउनि भुरिया मोहरे , प्र.आर.789 गोपाल चावला , प्र. आर.नरेंद्र सिंह सिसोदिया ,आर.1271 संदीप यादव, आर.1531 नटवरसिंह की मुख्य भूमिका रही।