उज्जैन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अत्येन्द्र सिंह गुर्जर ने जानकारी दी कि वर्तमान में डीजल पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ होने की समस्या से निपटने के लिये कानून व्यवस्था की दृष्टि से किये जाने वाले उपायों के संबंध में सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन में अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष नं. 0734-2513512 है।
कन्ट्रोल रूम के प्रभारी श्री माधव प्रसाद मोंगरे स. अधीक्षक भू अभिलेख रहेंगें, जिनका दूरभाष नं. 9424697204 है। नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन 18 घंटे क्रियाशील होकर आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रभावशील रहेगा। इस कार्य के निर्वहन हेतु विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो उपरोक्त दूरभाष क्रमांक पर 18 घंटे उपलब्ध रहेंगे एवं किसी भी तरह की उत्पन्न समस्या की सूचना मिलने पर उपलब्ध सूचना पंजी में दर्ज कर प्रभारी श्री माधव प्रसाद मोंगरे स.अधीक्षक भू अभिलेख एवं सम्पूर्ण जिले में नोडल अधिकारी के रूप में समन्वयक सुश्री पूनम शेखावत, अधीक्षक, भू-अभिलेख, दूरभाष क्रमांक 9669850185 को अवगत कराएंगे।
आदेश के तहत कंट्रोल रूप में प्रात: 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक नायब तहसीलदार श्री मनोज शुक्ला मो नं. 9827277427 और भृत्य श्री केशव सेन मो नं. 9340007586, दोपहर 02 बजे से शाम 08 बजे तक नायब तहसीलदार श्री नर्मदा प्रसाद निमारे मो. नं. 831 9946672 और भृत्य श्री परसराम बोरासी 6265229430 तथा शाम 08 बजे से रात्रि 02 बजे तक नायब तहसीलदार श्री पूनम सिंह वघेल मो. नं. 7000366083 और भृत्य श्री सत्यनारायण मो. नं 9753529046 की ड्यूटी लगाई गई है।
उपरोक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने रिलिवर आने की स्थिति में ही कन्ट्रोल रूम छोडेंगें। पेट्रोल की कमी पूर्ति की उत्पन्न समस्या से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर पंजी में दिनांक एवं समय की जानकारी सहित घटना का ब्यौरा दर्ज करेंगें एवं इसकी काल संबंधित अधिकारियों को पंजी में दर्ज दूरभाष नंबरों पर अवगत करायेंगे। इसमें किसी भी लापरवाही अक्षम्य होगी।