रेस्टोरेंट से चोरी गये सोने के आभुषण व आईफोन मोबाईल बरामद

उज्जैन, उज्जैन जिले में चोरी,लूट, डकैती के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा माल मश्रुका बरामद करने हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) उज्जैन श्री गुरुप्रसाद पाराशर व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उज्जैन श्री भारतसिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना घट्टिया करण खोवाल के नेतृत्व में थाना घट्टिया पुलिस टीम द्वारा उज्जैन आगर रोड पर स्थित हरिओम रेस्टोरेन्ट छोटा चम्मच से चोरी गया संपूर्ण मनुका बरामद करने में सफलता हासिल की।

🔹 *घटना का विवरण*–
थाना घट्टिया पर दिनांक 13.03.26 को उज्जैन आगर रोड पर स्थित हरिओम रेस्टोरेन्ट छोटा चम्मच से फरियादी शाश्वत लुनावत की पत्नि प्रतिभा का टेबल पर रखा एक ब्राउन रंग का लैडिस पर्स एक सोने का ब्रेसलेट एक सोने की अंगुठी, जिसमें एक आईफोन मोबाईल कीमती कूल 09 लाख रू. चुरा कर भाग गये, जिस पर थाना घट्टिया पर अप.क्र.81/20303 धारा 26 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

🔹 *पुलिस कार्यवाही*-
पुलिस द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते तत्काल घटना स्थल व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज बारिकी से देखे तथा संदिग्धों को चिन्हित कर सायबर टीम तलब कर तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा थाना क्षेत्र व आसपास के पुर्व चिन्हित संपत्ति संबंधी अपराधियों पर नजर रखने हेतु पुलिस मुखबिर पाबंद किये गये थे। इसी तारतम्य में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति आगर रोड स्थित बडा शनि मंदिर के पास एक लैडिज पर्स साथ लिये खडा है। मुखबिर सूचना पर त्वरित उपस्थित पुलिस टीम द्वारा तस्दीक हेतु आसपास भ्रमण किया गया एवं चैकिंग लगाई, जिस पर पुलिस मुवमेन्ट व चैकिंग को भांपकर संदिग्ध व्यक्ति लैडिज पर्स फेंककर भाग गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौका तस्दीक करते घटना में चोरी गया एक ब्राउन रंग का लैडिस पर्स एक सोने का ब्रेसलेट, एक सोने की अंगुठी, जिसमें एक आईफोन मोबाईल, (कीमती लगभग कूल 09 लाख रू.) का होना पाया गया, जिसे विधिवत जप्त कर विडियोग्राफी की जाकर फरार आरोपी की तलाश करते वैधानिक अनुसंधान कार्य संपादित किया गया।

🔹*जप्त माल मश्रुका*-
एक ब्राउन रंग का लैडिस पर्स, एक सोने की अंगुठी, जिसमें एक आईफोन मोबाईल, एक सोने का ब्रेसलेट कीमती करीब 09 लाख रू।

🔹*सराहनीय भूमिका*–
थाना प्रभारी थाना घट्टिया करण खोवाल, उनि अलकेश कुमार डांगे, उनि जयंत डामोर, सउनि बाबुलाल मालवीय, सउनि शैलेन्द्रसिंह पंवार सायबर सेल, प्र.आर. महेश जाट सायबर सेल, आर.476 रूपेश पर्ले, आर.892 बद्रीलाल मालवीय, सै. 632 आत्माराम की मुख्य भुमिका रही है।