उज्जैन, दिनांक 02.04.2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आगर रोड सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
मौके पर मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही थी, जिसने सफेद एवं नीले रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोवर एवं चप्पल पहन रखी थी। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम एवं पुलिस फोटोग्राफर को बुलाकर सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया।
*🔹वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं त्वरित कार्यवाही :-*
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र पचोरिया द्वारा टीम गठित कर त्वरित जांच प्रारंभ की गई।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाश की गई।
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक की पहचान *भुरु उर्फ आरीफ पिता अब्दुल गफ्फार निवासी बेगमबाग कॉलोनी, उज्जैन* के रूप में की गई।
*🔹आरोपी की गिरफ्तारी एवं खुलासा :-*
संदेह के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक 01.04.2026 की रात्रि में लिफ्ट मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था , विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी व उसके साथियों द्वारा मृतक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
*🔹गिरफ्तार आरोपी :-*
01. मोनू उर्फ दीपांशु पिता नारायण बुंदेला उम्र 22 साल निवासी शिवशक्ति नगर, उज्जैन
*🔹फरार आरोपी*-
01. लक्की पिता हेमू उम्र 22 साल निवासी गांधी नगर, उज्जैन
02. रेहान मंसूरी पिता रफीक मंसूरी उम्र 20 साल निवासी गांधी नगर, उज्जैन
*🔹जब्ती :-*
▪️घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।
▪️अन्य साक्ष्य संकलित किए जाकर विवेचना जारी है।
*🔹सराहनीय भूमिका :-*
इस महत्वपूर्ण अंधे हत्याकांड के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र पचोरिया के नेतृत्व में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही – उनि लक्ष्मण उईके ,उनि लिबिन खेस ,प्र.आर. महेश बैस ,प्र.आर. मनोज कटारिया ,आरक्षक आनंद ,आरक्षक संदीप ,आरक्षक सुनील ,सैनिक चन्दन ,आरक्षक दीपक
*🔹निष्कर्ष :-*
उज्जैन पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 04 घंटे में अंधे हत्याकांड का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस की सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचायक है।