उज्जैन, उज्जैन जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भाटपचलाना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा 10,000/- रुपये के ईनामी आरोपी दीपक पिता देवीसिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ओझा कॉलोनी नागदा को गिरफ्तार किया गया।
▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण*
पूर्व में दिनांक 26.02.2026 को थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा गांजा तस्कर नारायण सिंह पंवार निवासी ग्राम लोहारी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त आरोपी, दीपक कुशवाह से गांजा खरीदकर क्षेत्र में तस्करी करता था। घटना के बाद से ही दीपक कुशवाह फरार चल रहा था, जिस पर 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इसी प्रकार दिनांक 03.04.2026 को पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी महेश निवासी ग्राम खरसोदकला को 01 किलो 840 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने भी गांजा दीपक कुशवाह से खरीदना स्वीकार किया।
▪️*पुलिस कार्यवाही*–
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश दी गई। दिनांक 05.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास से आरोपी दीपक कुशवाह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदले जा रहे थे, किन्तु पुलिस की सतत निगरानी एवं सटीक सूचना के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय NDPS एक्ट उज्जैन में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं संपूर्ण सप्लाई चेन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
▪️*जप्त सामग्री*–
आरोपी के कब्जे से उसकी मारुति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP13CA7762 की डिक्की में छिपाकर रखा हुआ 04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया गया। कुल मश्रुका कीमती करीब 5,50,000 रु का बरामद।
▪️*आपराधिक रिकॉर्ड*
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम तथा मादक पदार्थों की तस्करी के 03 प्रकरण पंजीबद्ध है।
▪️*सराहनीय भूमिका*:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी, उनि प्रतीक यादव (साइबर सेल), सउनि शैतानसिंह डिण्डोर, प्रआर 773 पुष्पराज सिंह, प्रआर 627 अमर सिंह, प्रआर 796 हरिगोविन्द सिंह, आर 1835 राजेश सोयल, हितेश निम्बोला, आर 1344 उदय सिंह, आर सुन्दरलाल भवर, आर मुकेश नागर, आर जीवन जाट, म.आर. 1376 सीमा सिंघाड, सैनिक कृष्णा धाकड़, सैनिक अजयपाल सिंह एवं सैनिक अभिषेक योगी की सराहनीय भूमिका रही।