उज्जैन, अधिवक्ता परिषद मालवा प्रांत का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल को स्थान श्री राजेंद्र सूरी शोध संस्थान देवास रोड उज्जैन पर आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्री विक्रम दुबे, क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रदीप सिंह ,प्रांत अध्यक्ष श्री उमेश यादव, प्रांत महामंत्री श्री प्रसन्ना भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अधिवक्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सामाजिक दायित्व एवं विधिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजनअधिवक्ता परिषद जिला इकाई उज्जैन द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री अजय पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री विशाल चौबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।