कॉसमॉस मॉल से नानाखेड़ा तक दुकानों के बाहर नालियों से अवैध अतिक्रमण हटाते हुए 38 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

उज्जैन, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा मंगलवार को कॉसमॉस मॉल से नानाखेड़ा तक दुकानों के बाहर नालियों के ऊपर तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए 38 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया*
*उल्लेखनीय है कि कॉसमॉस मॉल ट्रेजर बाजार से होते हुए नानाखेड़ा तक होटल, फूड की दुकान, रेस्टोरेंट, चौपाटी इत्यादि संचालित होती है जिनके द्वारा अपनी दुकानों से निकलने वाली खाद्य सामग्री को नाली में ही डाला जा रहा था जिससे क्षेत्र में गंदगी एवं बदबू की समस्या उत्पन्न हो रही थी साथ ही सफाई करने में भी सफाई मित्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार फुलफकीर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय सिंह राठौड़ एवं सफाई मित्रों की उपस्थिति में दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर तक किए गए अवैध अतिक्रमण को बोबकेट मशीन से तोड़ते हुए सफाई कार्य किया गया साथ ही संबंधित दुकानदारों से 38 हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया!