उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा दीपिका शिंदे के नेतृत्व में थाना प्रभारी नानाखेड़ा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई।
उक्त टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर दो पृथक-पृथक स्थानों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब तस्करी में लिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं वाहन जप्त किए गए।
*🔹 तरीका-ए-वारदात*-
गिरफ्तार आरोपीगण इंदौर क्षेत्र से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लाकर उज्जैन एवं गुजरात क्षेत्र में अधिक कीमत पर विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आरोपियों द्वारा परिवहन हेतु निजी चार पहिया वाहनों का उपयोग किया जा रहा था तथा पुलिस से बचने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।
*🔹 पुलिस कार्यवाही का विवरण*-
*▶️ पहली कार्यवाही*
मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर, टावर के आगे घेराबंदी कर एक नीले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG10CB2098 को रोका गया। वाहन में सवार आरोपियों से तलाशी लेने पर *कुल 23 पेटी (198.72 बल्क लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (बैगपाइपर)* जप्त की गई।
वाहन की तलाशी में एक ही नंबर की 02 फर्जी नंबर प्लेट (GJ18FC1058) भी बरामद हुई।
शराब की कीमत – ₹2,75,000/-
वाहन की कीमत –₹25,00,000/-
इस संबंध में थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 161/2026 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*▶️ दूसरी कार्यवाही*-
दूसरी मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शनि मंदिर ब्रिज के नीचे, इंदौर रोड उज्जैन पर घेराबंदी कर एक काले रंग की स्कॉर्पियो N वाहन क्रमांक MP09AQ5267 को रोका गया।
वाहन की तलाशी में 21 पेटी (181 बल्क लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (बैगपाइपर) जप्त की गई।
शराब की कीमत – ₹2,56,000/-
वाहन की कीमत – ₹20,00,000/-
इस संबंध में थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹 गिरफ्तार आरोपीगण*-
01. सचिन पिता गोपाल राव, उम्र 25 वर्ष,
02. यश चित्तोड़ा पिता विनोद चित्तोड़ा, उम्र 21 वर्ष,
03. साहिल उर्फ मनीष माली पिता संतोष माली, उम्र 23 वर्ष,
04. चंद्रशेखर उर्फ कालू उर्फ मेडिकल पिता नंदकिशोर (भोई), उम्र 24 वर्ष,
*🔹 जप्त सामग्री का विवरण*-
▪️कुल 44 पेटी अंग्रेजी शराब (बैगपाइपर)
▪️कुल मात्रा – 379.72 बल्क लीटर
▪️कुल कीमत – ₹5,26,000/-
▪️01 XUV700 कार (₹25,00,000/-)
▪️01 स्कॉर्पियो N कार (₹20,00,000/-)
▪️02 फर्जी नंबर प्लेट
*➡️ कुल जप्ती – लगभग ₹50,26,000/- (पचास लाख छब्बीस हजार रुपये)*
*🔹 सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में थाना नानाखेड़ा पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें—
निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव (थाना प्रभारी), उप निरीक्षक हेमंत सिंह जादौन, उप निरीक्षक अनिल ठाकुर,
प्रधान आरक्षक चंद्रपाल सिंह मण्डलोई, दिग्विजय सिंह, मुकेश मुनिया, अनिल सिसोदिया,
आरक्षक मुकेश मालवीय, श्याम बरन सिंह, कमल जसौदिया, अनिल हाड़ा, जगदीश सोनी, राजेश वर्मा, भगवान सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।
*🔹 निष्कर्ष*-
उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
