उज्जैन, दिनांक 19.04.2026 को थाना नीलगंगा में पदस्थ उप निरीक्षक भूपेन्द्र चौहान को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चिमनगंज क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्ति नमन उर्फ नवीन एवं चंद्रशेखर गुर्जर, वाकणकर ब्रिज के पास पार्किंग स्थल पर अवैध मादक पदार्थ (एम.डी. ड्रग्स) लेकर खड़े हैं, जिन्हें तत्काल दबिश देकर पकड़ा जा सकता है अन्यथा वे उक्त मादक पदार्थ को छिपा सकते हैं।
*🔹पुलिस कार्यवाही –*
उप निरीक्षक भूपेन्द्र चौहान व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान वाकणकर ब्रिज के पास पार्किंग स्थल पर दबिश दी गई। मौके पर बताए अनुसार हुलिए के दो व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम –
01. नमन उर्फ नवीन गुर्जर पिता हरनाम सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्वबैंक कॉलोनी, चिमनगंज उज्जैन
02. चंद्रशेखर गुर्जर पिता हरनाम सिंह गुर्जर, उम्र 38 वर्ष, निवासी विश्वबैंक कॉलोनी, चिमनगंज उज्जैन
बताए।
*🔹तलाशी एवं बरामदगी –*
तलाशी लेने पर –
🔹 आरोपी नमन उर्फ नवीन के कब्जे से कुल 12 ग्राम एम.डी. ड्रग्स पाया गया।
🔹 आरोपी चंद्रशेखर के कब्जे से कुल 13 ग्राम एम.डी. ड्रग्स पाया गया।
दोनों पदार्थों से तीखी गंध आने एवं अनुभव के आधार पर उक्त पदार्थ को मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स होना पाया गया। आरोपियों से वैध लाइसेंस/दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पूछा गया, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
▪️दोनों आरोपियों से कुल 25 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जप्त कर विधिवत जप्ती किया गया ।
*🔹गिरफ्तारी कार्यवाही –*
दोनों आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
*🔹आगे की कार्यवाही –*
गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाकर हवालात में निरुद्ध किया गया एवं जप्तशुदा मादक पदार्थ मालखाना में जमा कराया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना नीलगंगा में अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*🔹सराहनीय भूमिका –*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीलगंगा निरी तरुण कुरील, उप निरीक्षक भूपेन्द्र चौहान, आरक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक अंकित, आरक्षक प्रशांत एवं अन्य पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।