जूना निनोरा में गूँजे बाबा श्याम के जयकारे,भव्य भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब

उज्जैन, जूना निनोरा में सोनगरा परिवार द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के अलौकिक दरबार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भजन गायकों ने बिखेरी स्वर लहरियाँ,
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य और मनमोहक दरबार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद भजन गायक महंत पं.हरि भैया व्यास,पायल वर्मा,पुष्पा मकवाना और राकेश जैन ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों ने “ओ कान्हा अब तो मुरली की…” और “हारे का सहारा है…” जैसे भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए और देर रात तक बाबा की भक्ति की गंगा बहती रही।
विजय राजसिंह सोनगरा ने बताया सुख-समृद्धि की कामना के साथ बाबा का दरबार सजाया गया था। दरबार की विशेष सेवा जीतू मालवीय एवं हनुमंत व्यास द्वारा सुचारू रूप से की गई। बाबा को भोग लगाकर महाआरती की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर सोनगरा परिवार के वरिष्ठजन ठा. कालू सिंह, ठा.रतन सिंह, ठा.मनोहर सिंह, ठा.तूफान सिंह, ठा.लाखन सिंह, कुं.हिम्मत सिंह, कुं.जगन सिंह, कुं.भगवान सिंह, कुं.जितेंद्र सिंह,कुं. धर्मेंद्र सिंह, कुं.शैलेंद्र सिंह,कुं.विजय राज सिंह,कुं.अजयराज सिंह,कुं. दीपक सिंह,और कुं.सचिन सिंह व् परिवार सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और धर्मप्रेमी मौजूद थे।