शहर में अवैध अतिक्रमण अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – निगम आयुक्त

उज्जैन,शनिवार को नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा महाकाल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारत माता मंदिर से होते हुए नीलकंठ द्वार अपना स्वीट्स चौराहा से राम मंदिर, शेर चौराहा, हरसिद्धि मंदिर, कहारवाड़ी इत्यादि क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए धार्मिक स्थलों के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई*
*महाकाल क्षेत्र के आसपास जितने भी क्षेत्र हैं सभी धार्मिक स्थल के अंतर्गत आते हैं श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो आवागमन सुव्यवस्थित रहे इस हेतु नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है कार्यवाही के बाद भी संबंधित द्वारा टेबल, काउंटर, ठेले इत्यादि लगा दिए जाते हैं जिसके क्रम में शनिवार को रिमूवल गैंग द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए टेबल, कुर्सी, हाथ ठेले, काउंटर, गुमटियां इत्यादि को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जप्त करने की कार्यवाही की गई कार्यवाही के अंतर्गत 10 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां में सामान जप्त किया गया, कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!