उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी तथा अपराधों के त्वरित निकाल हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सतत कार्यवाही की जा रही है।
⏺️ *घटना का विवरण* :
दिनांक 02.12.2025 को थाना तराना क्षेत्र की फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना तराना में अपराध क्रमांक 627/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏺️ *पुलिस कार्यवाही* :-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तराना पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा सायबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार पतारसी की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना संकलन के आधार पर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 28.04.2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रकरण में विधि अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
⏺️*सराहनीय योगदान* :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, सउनि बसंती अमलियार, आरक्षक 1371 अर्चित शर्मा, आरक्षक 1821 आनंद एवं महिला आरक्षक 883 रविना पाटीदार का विशेष सराहनीय योगदान रहा।