उज्जैन, आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025, जल गंगा संवर्धन अभियान, एवं स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत क्षिप्रा नदी के प्रमुख घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 2 मई शनिवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल की उपस्थिति में नगर निगम उज्जैन द्वारा भूखी माता घाट पर सफाई अभियान एवं श्रमदान किया जाएगा जिसमें जनप्रतिनिधि गण, निगम के अधिकारी, कर्मचारी, आईईसी टीम के 100 से अधिक सदस्य की उपस्थिति में श्रमदान एवं सफाई अभियान चलाया गया*
*श्रमदान कार्य के दौरान भूखी माता मंदिर के घाटों पर अलग-अलग टीम बनाते हुए कार्य किया गया जिसमें टीम द्वारा घाट पर जमी मिट्टी एवं गाद को हटाने का कार्य, घास हटाने का कार्य, कचरा संग्रहण एवं फाइटर मशीन के माध्यम से घाटों की धूलवाई का कार्य भी किया गया शहर के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि उज्जैन शहर धार्मिक शहर है घाटों पर गंदगी ना करें सफाई का ध्यान रखें*
*इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी श्री सत्यनारायण चौहान, एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, डॉ योगेश्वरी राठौर, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री प्रवीण मुकाती, श्री पवन कुमार एवं निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे!
