उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना माधवनगर पुलिस एवं क्राइम पुलिस टीम उज्जैन को दिनांक 03.05.2026 को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
*🔹घटना का विवरण*-
आज दिनांक 03.05.2026 को थाना माधवनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नाम *लखनदास बैरागी निवासी आगर मालवा* विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पिलर के पास अवैध रूप से गांजा बेचने के उद्देश्य से खड़ा है।
प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए विधिवत कार्यवाही प्रारंभ की गई तथा माधवनगर पुलिस टीम एवं क्राइम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसे चारों ओर से घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *लखन दास पिता जगदीश दास बैरागी, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवली रोड, आगर मालवा* बताया। आरोपी की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गई।
*🔹जप्ती विवरण*-
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद हुई—
🔸 1900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹30,000/-)
🔸 विवो कंपनी का मोबाइल फोन (दो सिम कार्ड सहित)
*🔹आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपराध पंजीबद्ध*-
आरोपी द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखना एवं विक्रय करना पाया जाने से उसका कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाए जाने पर आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*🔹पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*-
इस सफल कार्यवाही में— थाना प्रभारी माधवनगर निरी गजेंद्र पचौरीया , सउनि. एम.एस. अलावा
आरक्षक संजय बिजापारी,आरक्षक मयूर सोनी के साथ क्राइम टीम पुलिस का योगदान रहा।
*🔹उज्जैन पुलिस का संदेश:*-
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।