अन्य छात्रा के स्थान पर परीक्षा देते पाई गई युवती गिरफ्तार

उज्जैन,दिनांक 04.05.2026 को फरियादी डॉ. शैलेन्द्र कुमार भारल, केन्द्राध्यक्ष, वाघदेवी भवन, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बी.कॉम षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा (समय 08:00 बजे से 11:00 बजे) के दौरान कक्ष क्रमांक A-1 में एक संदिग्ध छात्रा अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देती पाई गई। कक्ष निरीक्षक द्वारा तत्काल उक्त छात्रा को रोककर केन्द्राध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*🔹जांच एवं खुलासा*-

जांच के दौरान पाया गया कि वास्तविक परीक्षार्थी सपना के स्थान पर एक अन्य छात्रा परीक्षा दे रही थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाखा निवासी यादव नगर, इंदौर बताया, जो उक्त परीक्षा की नियमित छात्रा नहीं है। उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया प्रतिरूप (Impersonation) एवं धोखाधड़ी की श्रेणी में पाया गया।

*🔹पुलिस कार्रवाई*-

फरियादी के आवेदन पर थाना माधवनगर पर आरोपीया के विरुद्ध धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना माधवनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाखा को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा विस्तृत विवेचना जारी है।

*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*-

उज्जैन पुलिस समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करती है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहें। इस प्रकार के कृत्य विधि विरुद्ध होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं।परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।