भाजपा ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर मनाया जश्न खिलाई मिठाई, बांटी झालमुड़ी

उज्जैन, पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर भाजपा नगर द्वारा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, जयकारों एवं आतिशबाज़ी के साथ एक दूसरे मिठाई व बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी खिलाकर जोरदार जश्न मनाया गया ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा की विधानसभा चुनाव में खासकर पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन,अमित शाह के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। यह सचमुच ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की सनातन सभ्यता पर सीधा प्रहार करने वालों को जवाब आज पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में वहां की जनता ने जोरदार तरीके से दिया है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे बताते हैं कि देश की जनता विकास, राष्ट्रवाद और आस्था—तीनों मुद्दों को महत्व देती है और ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती जो धार्मिक भावनाओं पर चोट करते हों।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में कईं सीटों पर प्रचार किया था वो सीटें भी भाजपा ने जीती है ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बंगाल में खाई गई झालमुड़ी खिलाई गई ।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, रवि सोलंकी, ओम जैन ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित कर की । जश्न के दौरान जगदीश अग्रवाल, समाजसेवी नारायण यादव, वीरेंद्र कावड़िया, रूप पमनानी, मुकेश यादव, जगदीश पांचाल, कमल बैरवा, मुकेश यादव, राकेश पंड्या, प्रमिला यादव, दिनेश जाटवा, अनिल शिंदे, अशोक केथवास, प्रकाश यादव, सोनल जोशी, सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे!