उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा दिनांक 04.05.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना स्तर पर प्राप्त मुखबिर सूचना के अनुसार पंचमुखी हनुमान मंदिर सावराखेड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति पीले रंग की शर्ट पहने हुए अवैध मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा था। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
*🔶 मौके की कार्यवाही*-
पुलिस टीम द्वारा पंचों एवं आवश्यक विवेचना सामग्री के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *तनवीर उर्फ तनु पिता ताहिर शेख, उम्र 21 वर्ष, निवासी शाहजलालपुर बड़नगर* बताया।
आरोपी की तलाशी ली गई।
*🔶 बरामदगी का विवरण*-
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पारदर्शी पन्नी में हल्के पीले रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। पंचों के समक्ष उक्त पदार्थ की पहचान अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के रूप में की गई। जिसका कुल वजन 15 ग्राम पाया गया । मादक पदार्थ को मौके पर ही विधिवत जप्त किया गया ।
*🔶 गिरफ्तारी एवं अपराध पंजीबद्ध*-
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नीलगंगा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।
*🔹सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी नीलगंगा निरी तरुण कुरील , उनि भूपेंद्र चौहान , आर अंकित , आर विक्रम , आर प्रशांत की भूमिका रही ।
*🔶 पुलिस की अपील*-
उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।