अनाज व्यापारी हत्या प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक श्री अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम द्वारा हत्या प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

🔹 *घटना का विवरण*–
दिनांक 24.04.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बड़नगर-उज्जैन रोड स्थित उसकी अनाज दुकान के पास गल्ला खरीदने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों द्वारा फरियादी के पिता के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने फरियादी के पिता के सीने, पेट एवं गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 238/2026 धारा 103(1), 351(3), 296(b), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 *पुलिस कार्यवाही*–
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, किन्तु दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए थे।
लगातार तलाश एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिला धार क्षेत्र में दबिश देकर घेराबंदी कर फरार *आरोपी निलेश पिता धन्नालाल उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पलदुना, तहसील बड़नगर को गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 01 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

🔹*प्रकरण में अन्य फरार आरोपी* :
आदर्श पिता निलेश, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पलदुना की तलाश जारी है।

🔹 *सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. हेमंत कटारे, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, प्र.आर. हेमराज खरे, आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक अजय चौहान, आरक्षक नितेश रायकवार, आरक्षक कैलाश गरवाल, आरक्षक नारायण सरा, आरक्षक स्वरूप हिरवे, आरक्षक राकेश रायकवार, म.आर. ज्योति हाड़ा एवं सैनिक गोर्वधन डाबी।