भारतीय डाक विभाग द्वारा उज्जैन संभाग में आधार विशेष शिविर का आयोजन

उज्जैन, भारतीय डाक विभाग, मालवा संभाग उज्जैन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विभाग द्वारा शनिवार को उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी आधार केंद्रों पर ‘विशेष आधार शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।
​इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार को अपडेट करने की सुगम सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।
​जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन मुख्य डाकघर (Head Post Office), उज्जैन माधव नगर पोस्ट ऑफिस, उज्जैन एम.एल.नगर पोस्ट ऑफिस, उज्जैन सिटी पोस्ट ऑफिस में यह कार्य *सुबह 8:00 बजे से रात्रि 6:00 बजे* तक निरंतर जारी रहेगा।
​उपलब्ध सेवाएं नए आधार कार्ड बनवाना, मोबाइल नंबर अपडेट करना, पता सुधारना और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
​उज्जैन संभाग के सभी डाकघर आधार केंद्रों पर यह विशेष कार्य शनिवार को संपन्न होगा।
​प्रवर अधीक्षक डाकघर, मालवा संभाग उज्जैन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और अपने आधार संबंधी लंबित कार्यों को पूर्ण कराएं।