उज्जैन, उज्जैन जिले में गुमशुदा बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना उन्हेल पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को चंद घंटों में दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 04.05.2026 को फरियादी निवासी पिपलिया डाबी द्वारा थाना उन्हेल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री पूजा कंवर दिनांक बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जिसकी आसपास व रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। फरियादी को शंका थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है।
▪️*पुलिस कार्यवाही* –
उक्त रिपोर्ट पर थाना उन्हेल में अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 137(2) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया। थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की गई। सतत प्रयासों एवं तकनीकी सहायता के आधार पर मात्र 6 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया,अपहृता बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
▪️*सराहनीय योगदान* –
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष चौहान के नेतृत्व में,प्रथम आरक्षक 352 रामेश्वर पटेल,आरक्षक 1026 अखिलेश यादव की मुख्य भूमिका रही।