उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व आलोक शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक जीवजीगंज श्रीमती पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में महिला अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना चिमनगंज मण्डी पुलिस ने एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*🔹घटना का विवरण:*-
आज दिनांक 10.05.2026 को फरियादिया निवासी उज्जैन ने थाना उपस्थित होकर अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
फरियादिया के अनुसार, उनकी पुत्री पड़ोस में किराए से रहने वाले नासिर खान के घर बर्तन देने गई थी। इसी दौरान आरोपी नासिर ने बुरी नीयत से बालिका को कमरे के अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की । बालिका ने साहस दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और वहां से भागकर अपने घर पहुंची तथा आपबीती अपनी मां को बताई।
*पुलिस कार्यवाही:*-
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना चिमनगंज मण्डी पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।
*▪️दर्ज धाराएं:*- भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं एवं यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
*▪️गिरफ्तारी:*- रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस टीम ने दबिश देकर *आरोपी नासिर पिता अमान, निवासी शिवशक्ति नगर 05 नंबर नाका, उज्जैन* को हिरासत में ले लिया।
*आरोपी का विवरण:*-
*नाम: नासिर खान पिता अमान
निवासी: शिवशक्ति नगर, 05 नंबर नाका, थाना चिमनगंज मण्डी, उज्जैन।
*पुलिस टीम की भूमिका:*-
उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी चिमनगंज मण्डी निरी विवेक कानोड़िया एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।