10 हजार रुपये के इनामी एवं 06 वर्ष से फरार डकैती के आरोपी को बड़नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में चोरी, लूट एवं डकैती के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम द्वारा 06 वर्ष से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

🔹*घटना का विवरण*–
दिनांक 24.12.2020 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मौलाना क्षेत्र स्थित नवधा एग्रो टेक फैक्ट्री में रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर डकैती की घटना कारित की गई। फैक्ट्री के चौकीदार मनोज व्यास ने बताया कि रात्रि करीब 12:30 बजे दो व्यक्ति पानी पीने के बहाने फैक्ट्री में आए, जिनके पीछे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर घुस आए। आरोपियों में से एक के पास देशी कट्टा तथा अन्य के पास तलवारें थीं। आरोपियों द्वारा चौकीदारों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर फैक्ट्री के शटर का ताला काटा गया एवं गोदाम में रखे सामान चोरी कर लिए गए।
आरोपीगण द्वारा 50 कट्टे नट-बोल्ट, 50 नग थ्रेशर पुली, पाइप काटने का कटर, 40 कट्टे सोयाबीन, खाली गैस टंकी, डीपी ऑयल, 03 सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर चोरी कर ले गए थे।
प्रकरण में थाना बड़नगर पर अपराध क्रमांक 688/2020 धारा 458, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 395 एवं 411 भादवि का इजाफा किया गया। मामले में पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

🔹*पुलिस कार्रवाई*–
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश हेतु जिला देवास में लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 12.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा 06 वर्ष से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी फारुख पिता अहमद हुसैन निवासी रसूलपुर जिला देवास को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

🔹*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*–
आरोपी फारुख पिता अहमद वर्ष 2011 से चोरी, लूट एवं डकैती की वारदातों में संलिप्त रहा है। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में निम्न अपराध दर्ज हैं –
1.थाना कांटाफोड़ जिला देवास – अपराध क्रमांक 103/2011 धारा 379 भादवि
2.थाना सतवास जिला देवास – अपराध क्रमांक 147/2011 धारा 379 भादवि
3.थाना बीएनपी जिला देवास – अपराध क्रमांक 904/2011 धारा 379, 411 भादवि
4.थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास – अपराध क्रमांक 18/2012 धारा 379 भादवि
5.थाना टोंकखुर्द जिला देवास – अपराध क्रमांक 07/2012 धारा 379 भादवि
6.थाना कांटाफोड़ जिला देवास – अपराध क्रमांक 28/2012 धारा 379 भादवि
7.थाना जावरा जिला रतलाम – अपराध क्रमांक 108/2015 धारा 394 भादवि

🔹*सराहनीय भूमिका*–
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि चांदनी पाटीदार, उनि सोभाग सिंह, प्रआर राहुल सिंह राठौर, हेमराज खरे, अश्विनी पाठक, नारायण सारा एवं सैनिक ओंकारलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।