उज्जैन, वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस टीम को बलात्कार के तीन आरोपीगणो मे से 02 आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
▪️*घटना का विवरण*–
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 13/05/2026 को फरियादिया द्वारा अपने पति, देवर तथा सास के विरुद्ध अनैतिक कार्य तथा जान से मारने की धमकी संबंधित गंभीर अपराध की रिपोर्ट थाना नागदा पर की थी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना नागदा पर अप. क्र. 273/26 धारा- 64(2) (m), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया था।
▪️*पुलिस कार्यवाही* –
यह कि दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण 01. दिलीप पिता स्व. रामलाल उम्र 29 साल, तथा 02. सीताबाई पति स्व. रामलाल उम्र 49 साल निवासीगण – गली न.-01, कान्हा गार्डन के पास, नागदा को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य 01 आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। फरियादिया द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो दिलीप व सीताबाई के विरुद्ध अनैतिक कार्य के अपराध मे सहयोग करने की भूमिका होना बताया है। गिरफ्तारशुदा दोनो आरोपीगणो से मामले मे विस्तृत पुछताछ की गई, बाद ज्यूडिशिल रिमान्ड प्राप्त होने पर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय के आदेश से जिला उप जेल खाचरोद तथा जिला जेल भैरवगढ मे पृथक-पृथक निरुद्ध किया गया।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अमृतलाल गवरी थाना प्रभारी नागदा, एस.आई. वीरेन्द्रसिहं चौहान, ए.एस.आई. अरविन्द गणावा, आर. विशाल मेवाडा, महिला आर. पूजा चन्द्रावत, महिला आर. आरती व्यास, महिला आर. पूजा राठौर, आर. विजय मुनिया, आर. मिथून प्रजापत, आर. फिरोज खाँन, सैनिक ईश्वर डाबी की सराहनीय भूमिका रही।