उज्जैन, उज्जैन जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अवैध गौ वंश परिवहन करने वाले आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी एवं टीम द्वारा दिनांक 14.05.2026 को भाटपचलाना पुलिस व्दारा घेराबंदी कर दो महिन्द्रा बोलेरो पीकअप लोडिंग वाहन से 11 नग गौवंश केडे जप्त किये तथा 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना भाटपचलाना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🔹 *घटना का विवरण* –
दिनांक 14.05.2026 को थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि दो महिन्द्रा बुलेरो पिकअप गाडी में अवैध गौवंश को वध हेतु खरसोदकला तरफ से भाटपचलाना होते हुए रतलाम तरफ ले जा रहे है।
🔹 *पुलिस कार्यवाही*-
टीम द्वारा घेराबंदी कर गाडियो को रोकने हेतु कस्बा भाटपचलाना में रवाना की गई जिस पर थाने की पुलिस टीम व्दारा कस्बा भाटपचलाना में बेरछा रोड पर दो महिन्द्रा बुलेरो गाडी को रोका गया। पुलिस व्दारा गाडी को चेक किया तो लोडिंग पीकअप वाहन क्रमांक MP-09-GH-4931 में 05 नग गाय के केडे (गौवंश) भरे हुए पाए गए तथा पीकअप क्रमांक MP-43-ZM-9525 में 06 नग गौवंश भरे हुए पाए गए जिनके चालक व परिचालक गौवंश को वध हेतु अपने वाहन में परिवहन कर रतलाम तरफ जा रहे थे। जिस पर मौके पर दोनो पीकअप वाहनो तथा कुल 11 नग गो वंश केडे को जप्त किया गया तथा गौवंश को सुरक्षार्थ श्रीनाथ गोशाला ओरडी में छुडवाया गया बाद आरोपी पीकअप वाहन चालक एवं उनके साथिओं के विरूध्द अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 4.6/9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधि. 2004 एवं 11 (1) (घ) पशुओं क्ररता निवारण अधिनियम 1960 का पंजीबध्द किया गया।
🔹 *जप्त मश्रुका*-
1.एक महिन्द्रा पीकअप क्रमांक MP-09-GH-4931 कीमती लगभग 7 लाख रूपये
2.एक महिन्द्रा पीकअप क्रमांक MP-43-ZM-9525 कीमती लगभग 7 लाख रूपये
3.11 नग गाय के केडे (गौवंश) कीमती 100,000/- रूपये लगभग
कुल कीमती 150,000/- रूपये।
🔹*सराहनीय भूमिका*–
उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि राजीव सिंह चौहान , प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, राकेश मालवीय, परमिंदर यादव, हरिगोविन्द सिंह, आरक्षक हितेश निम्बोला, राजेश सोयल, सैनिक कृष्णा धाकड की सराहनीय भूमिका रही।