उज्जैन,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत समन्वय अधिकारी और क्लस्टर प्रभारी हीरा सिंह बघेल को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन व सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का संतोषजनक निराकरण नहीं करने तथा उन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी करने के उपरांत भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बड़नगर होगा।