उज्जैन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जनगणना के कार्य प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाए।कलेक्टर श्री सिंह ने कम प्रगति के क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।बैठक में जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्र खाचरोद,नागदा,उन्हेल ,महिदपुर, झार्ड़ा, तराना,माकड़ौन और शहरी क्षेत्र खाचरोद,उन्हेल,महिदपुर, माकड़ौन,बड़नगर के शहरी क्षेत्रों में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का आयोजन 25 मई तक किया जा रहा है।कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान अंतर्गत शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों का प्रदान करने ,जल कैंप लगाने, वृक्षारोपण आदि कार्य करने के निर्देश दिए और अभियान अंतर्गत सभी कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अपंजीकृत अस्पतालों और क्लिनिक पर कार्यवाही सतत जारी रख कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार नागरिकों के जान- माल का नुकसान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि हिट एंड रन के प्रकरणों में कोई भी पेंडेंसी ना रख ,समय पर निराकरण करे जिससे लाभार्थियों को समय पर फायदा मिल सके। 100 दिवस नि: क्षय शिविर में हैंड होल्ड एक्स-रे से घर-घर जाकर नागरिकों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने चरक भवन में 7 लिफ्ट्स के संचालन का कार्य 5 जून के पूर्व करने के निर्देश दिए,उक्त निर्देश का 5 जून तक पालन ना होने पर चरक अस्पताल प्रभारी और अन्य संबंधित जिला अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में एएनसी पंजीयन, आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करे। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में एनेमिक गर्भवती ,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के पोषण में सुधार पर विशेष ध्यान देने और जिला ,अनुभाग और तहसील स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी कि अभियान अंतर्गत 173 पोषण वाटिका निर्माण और 108 आंगनवाड़ी केंद्रों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की पानी की टंकी की सफाई के लक्ष्य 431 के विरुद्ध 431 से ज्यादा पानी की टंकियों की साफ सफाई की गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अभियान अंतर्गत 100 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए है। साथ ही 13 भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। एमएसएमई द्वारा 195 से अधिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। एमपीआईडीसी द्वारा ईटीपी आधारित ट्रीटेड वाटर प्लांट लगाया गया है और औद्योगिक क्षेत्रों में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।अभियान अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फार्म पौंड, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज ,वाटर कंजर्वेशन, वाटरशेड संबंधित कार्य और जल संरचनाओं का रख रखाव आदि कार्य किए है। बैठक में जल संचय जन भागीदारी 2.0 अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा कर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री सिंह ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर एसडीओ वन विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में विभागों द्वारा पौधारोपण करने की कार्ययोजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने रोपित किए गए पौधों की देखवाल और रख रखाव को कार्ययोजना में सर्वाधिक महत्व देने के निर्देश दिए। पौधारोपण में रोपित किए जा रहे पौधों की साइज निर्धारित मापदंड अनुसार, ट्रिगार्ड,पौधों को पानी की सप्लाई और पौधों के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर एलडीएम को चेतावनी दी और इसके संबंध में आरबीआई को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास, एक बगियां मां के नाम,लखपति दीदियां,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना , पीएम कुसुम योजना और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
सीईओ जनपद तराना द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर उनका एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सीएमओ बड़नगर का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। महिदपुर अनुभाग के पशुपालन अधिकारी को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निशुल्क साइकिल वितरण के कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
*कलेक्टर श्री सिंह की नवीन पहल : विभागों के उल्लेखनीय कार्यों की प्रस्तुति समावधि बैठक में दी जाएगी*
कलेक्टर श्री सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में नवीन पहल की है । उन्होंने प्रत्येक समयावधि बैठक में विभागों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रस्तुति बैठक में दी जाएगी । बैठक में जनपद उज्जैन,महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर पालिका नागदा के कार्यों की प्रस्तुति दी गई।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत उज्जैन के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सरपंच, सचिव,रोजगार सहायक के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों को और अधिक क्रियाशील बनाए।पंचायतों में मैरिज गार्डन,होर्डिंग आदि से पंचायतों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे। प्रत्येक पंचायत में पौधारोपण के लिए कार्ययोजना बनाए। सभी पंचायतों में आरओ वाटर प्लांट लगाने की कार्ययोजना बनाए। उज्जैन जनपद पंचायत सीईओ श्री संदीप यादव ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत गोंदिया , लेकोड़ा ,उमरिया खालसा आदि के पंचायत भवनों के उन्नयन कार्य की विस्तृत जानकारी दी। नवीन ग्राम पंचायत भवनों में सीसीटीवी कैमरा,, रैन वाटर हार्वेस्टिंग आदि कार्य कर पंचायती राज के भवनों को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत रेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जा रहा है। पंचायतों में सामुदायिक स्थलों का निर्माण कर स्थलों को ग्राम में आयोजनों के लिए किराए पर देकर पंचायतों की आय बढ़ाई जा रही है।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि बाल विवाह रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाए। शिक्षा विभाग, पुलिस आदि महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर कार्य करे। बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ और अन्य अभियानों के क्रियान्वयन को सशक्त करे। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी कि विगत माहों में विभाग द्वारा बाल विवाह रोकने के प्रयासों को विशेष सफलता प्राप्त हुई है।
कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिका नागदा के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि किए जा रहे कार्यों की ऑनरशिप पब्लिक को दे, जिससे नागरिक उक्त कार्यों के रख रखाव में सहयोगी बने।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, नगर निगम अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, जिला जनगणना इंचार्ज श्री तेजेंद्र और विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।