थाना तराना पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया

उज्जैन,उज्जैन जिले में महिला सुरक्षा, बालिकाओं के संरक्षण एवं गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निरंतर ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

▪️*घटना का विवरण*–
इसी क्रम में थाना तराना पर दिनांक 23.03.2026 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त सूचना पर थाना तराना में अपराध क्रमांक 159/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*–
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तराना पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार पतारसी एवं तलाश के प्रयास किए गए। सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 16.05.2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

▪️*सराहनीय भूमिका*–
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक गोकुल सिंह मंडोत, आरक्षक 1594 अरविंद, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक 1821 आनंद एवं महिला आरक्षक 1907 राखी सेन पाटीदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।