अंधे कत्ल का खुलासा,चाचा ही निकला अपने भतीजे का हत्यारा

उज्जैन,दिनांक 18.05.2026 को फरियादी सुभाष रायकवार निवासी ग्राम मुल्लापुरा (मुरलीपुरा), उज्जैन द्वारा सूचना दी गई कि उसके खेत में बनी टीन शेड (पशु बांधने की झोपड़ी) में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना महाकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान मुकेश पिता कैलाश नायक उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुल्लापुरा, उज्जैन के रूप में हुई।

मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका पर थाना महाकाल पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️उक्त गंभीर अंधे कत्ल के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पूर्व आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग कोतवाली दीपक सिंह के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

*🔹पुलिस कार्यवाही -*

प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता एवं बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं था तथा आरोपी द्वारा किसी प्रकार के मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाना पाया गया, जिससे प्रकरण चुनौतीपूर्ण बन गया था।

इसके बावजूद पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के रहवासियों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद से मृतक का चाचा *मनोहर नायक*, जो फरियादी सुभाष रायकवार के यहां हाली का कार्य करता था, मौके से अनुपस्थित था। संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा मनोहर नायक की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी मनोहर नायक ने स्वीकार किया कि खाना खाने के दौरान उसकी अपने भतीजे मुकेश नायक से आपसी कहासुनी हो गई थी। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में रखे लोहे के फावड़े से मुकेश नायक के सिर पर लगातार 2-3 वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

*🔹गिरफ्तारी एवं जप्ती -*

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *आरोपी मनोहर नायक* को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा जप्त किया गया।

थाना महाकाल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करते हुए अंधे कत्ल का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

*🔹विशेष भूमिका -*

थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल ,सउनि बलराम थिरोदा ,प्रधान आरक्षक मनीष यादव ,प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार ,प्रधान आरक्षक शैलेष योगी ,आरक्षक गोपाल ,आरक्षक संजीव सिंह
आरक्षक लक्ष्यदीप की सराहनीय भूमिका रही।