निगम के कचरा कलेक्शन वाहन से कबाड़ का कचरा खरीदना पड़ा भारी संबंधित पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

उज्जैन, बुधवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान यह देखने में आया कि नगर निगम की कुछ गाड़ियां इंपीरियल होटल के पीछे कबाड़ बेचने वालों के यहां कबाड़ बेचने का कार्य कर रही है निगम आयुक्त के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया एवं निगम अतिक्रमण गैंग के साथ संयुक्त रूप से तत्काल मौके पर जाकर संबंधित कबाड़ी वाले पर कार्यवाही करते हुए 25 हजार का जुर्माना वसूला तथा 01 डंपर माल जप्त करते हुए एमआर 5 प्लांट पर भेजा गया तथा 01 गाड़ी जो कबाड़ वाले की खुद की थी वह पूरी तरह भरकर जाने की तैयारी में थी उसे भी जप्त किया जाकर उसे भी माल सहित प्लांट पर भेजा गया साथ ही संबंधित कबाड़ी वाले द्वारा आसपास भारी रूप से गंदगी की जा रही थी पूरा कचरा उड़कर चारों ओर फैला हुआ था तथा क्षिप्रा नदी के नीचे जो नवीन घाट बन रहे हैं उसके आसपास तक भी फैला था इस क्रम में संबंधित पर जुर्माना भी लगाया गया इसी के साथ-साथ एक अन्य कबाड़ी वाले द्वारा भी काफी गंदगी की हुई थी जिसके ऊपर भी 5000 हजार का जुर्माना किया गया नगर निगम के जिन ड्राइवर के द्वारा कचरा बेचने का कार्य किया गया था उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है ताकि भविष्य में यदि किसी प्रकार के अन्य गाड़ी वाले द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही करते हैं तो उनके खिलाफ भी कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी!