इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही के निर्देशों के पालन में जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आलोक शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर श्री अशोक कुमार पाटीदार एवं पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 20.05.2026 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मूलतः मुंबई निवासी है एवं दादर मुंबई स्थित ऊर्जा ट्रस्ट हॉस्टल में निवास करती है। लगभग दो सप्ताह पूर्व उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से विकास उर्फ अंकित निवासी उज्जैन से हुई थी। दोनों के मध्य बातचीत प्रारंभ हुई, जिसके दौरान आरोपी द्वारा फरियादिया को शादी का झांसा दिया गया तथा मिलने के लिए बुलाया गया। फरियादिया के अनुसार आरोपी उसे बड़नगर लेकर आया, जहाँ शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 69 बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*–
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी बड़नगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विकास पिता जगदीश, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्यास का बाड़ा, काजीपुरा उज्जैन, हाल बड़नगर को दिनांक 20.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है तथा वह बड़नगर में बैंड का कार्य करने आता था।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. हेमंत कटारे, उनि. विकास देवड़ा, उनि. चांदनी पाटीदार, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, आरक्षक मनोहर मोहरी, आरक्षक नारायण सरा, आरक्षक कैलाश गरवाल एवं सैनिक भूपेन्द्रदास की विशेष सराहनीय भूमिका रही।