उज्जैन, उज्जैन जिले में बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर निकले नाबालिग बालक को मात्र 4 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
▪️*घटना का विवरण*–
दिनांक 21.05.2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे नाबालिग बालक के पिता विनोद पाल द्वारा थाना बड़नगर पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका 11 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र, खेत-खलिहानों एवं गांवों में तलाश करने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल पाया।
▪️*पुलिस कार्यवाही*–
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर बालक की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा बड़नगर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर तलाश की गई। इसी दौरान बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बालक को उज्जैन की ओर जाने वाली बस में बैठकर जाते हुए देखा गया।
इसके पश्चात साइबर सेल उज्जैन की सहायता से पुलिस टीम उज्जैन रवाना हुई। देवास गेट बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर तलाश के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बालक भोपाल की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में बैठा हुआ है। तत्काल रेलवे पुलिस शाजापुर, शुजालपुर एवं भोपाल को बालक के हुलिए एवं जानकारी से अवगत कराया गया। रेलवे पुलिस की तत्परता से उक्त बालक को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर संरक्षण में लिया गया। सूचना मिलने पर थाना बड़नगर पुलिस टीम परिजनों को साथ लेकर शुजालपुर पहुंची और बालक को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर थाना बड़नगर लाई।
पूछताछ में बालक ने बताया कि उसकी माँ द्वारा बार-बार मोबाइल फोन चलाने से मना करने एवं डांटने पर नाराज होकर वह घर से निकल गया था। आवश्यक पूछताछ उपरांत बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
🏆 *सराहनीय भूमिका* :
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक प्रतीक यादव (साइबर सेल उज्जैन), उप निरीक्षक चाँदनी पाटीदार, उप निरीक्षक संदीप कपूर (रेलवे पुलिस शुजालपुर), सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह वास्कले, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक मनोहर मोहरी, आरक्षक नारायण सरा एवं आरक्षक तोलाराम डोडियार की विशेष सराहनीय भूमिका रही।