थाना उन्हेल पुलिस द्वारा 48 घंटे में अपहर्ता बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

उज्जैन, उज्जैन जिले में बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम।में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आलोक कुमार शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना उन्हेल पुलिस द्वारा नाबालिग अपहर्ता बालिका को त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की गई।

▪️*संक्षिप्त घटना विवरण*–
दिनांक 18.05.2026 को फरियादी निवासी आलोट जागीर द्वारा थाना उन्हेल पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

▪️*पुलिस कार्यवाही*–
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उन्हेल में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से सतत तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को घटना के 48 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन इंदौर से सकुशल दस्तयाब किया गया। तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

🏆 *सराहनीय भूमिका*–
निरीक्षक संतोष चौहान, सउनि देवीलाल मालीवाड, सउनि धारासिंह, महिला आरक्षक क्र. 1908 अंजली सौराष्ट्रीय एवं सैनिक क्र. 310 पवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।