उज्जैन,उज्जैन जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम द्वारा मात्र 03 दिवस के भीतर नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया।
📌 *घटना का विवरण*
दिनांक 23.05.2026 को फरियादी निवासी ग्राम पिठोरा द्वारा थाना बड़नगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 22-23.05.2026 की रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।उक्त रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
📌 *पुलिस कार्यवाही*-
मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने एवं उसकी संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी बड़नगर द्वारा तत्काल थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार पतारसी करते हुए अलग-अलग टीमों को विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम के अथक एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 26.05.2026 को अपहृता बालिका को आरोपी विकास पिता डाया सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी खाचरौदा थाना कानवन जिला धार के कब्जे से बग्गड़ क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया।आरोपी विकास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
बड़नगर पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही के चलते नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया गया, जिससे परिवार में पुनः खुशियों का माहौल बना।
👏 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि चाँदनी पाटीदार, सउनि नारायण सिंह वास्कले, प्रआर रामनारायण चौहान, राहुल सिंह राठौर, हेमराज खरे, अजय चौहान, नारायण सरा, तोलाराम एवं मआर सीमा सिंघाड़ की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।